PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

केंद्रीय मंत्री के बेटे की पिस्टल से मारी गई विनय गोली, ऐसे हुआ खुलासा,

minister-kaushal-kishore-s-son-vikas-share-photo-while-sitting-in-flight-claimed-to-be-outside-at-time-of-inci-vinay-shrivastava-murder

PTB Crime न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत के बाद मंत्री के बेटे विकास किशोर ने फ्लाइट में बैठे हुए अपनी और टिकट की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दावा किया है 31 अगस्त की शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास ने अपने फेसबुक अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की हैं।

लखनऊ के दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था।

शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

कौशल किशोर ने घटना की जानकारी पुलिस कमिश्नर को दी जिसके बाद डीसीपी पश्चिमी राहुल राज, एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी चौक सुनील सिंह, एसीपी काकोरी अनूप सिंह फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीसीपी ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Latest News