PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

संत निरंजन दास जी से विधायक सुशील रिंकू को मिला जीत का आशीर्वाद,

MLA Sushil Rinku got the blessings of victory from Sant Niranjan Das ji Jalandhar

कोट सदीक में विधायक सुशील रिंकू ने चुनावी मीटिंगों में दिलाया बड़ी लीड से जीत का विश्वास,

PTB Big Political जालंधर : विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सुशील कुमार रिंकू को डेरा बल्लां के संत श्री निरंजन दास जी के पैरों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। संत निरंजन दास जी ने उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दिया। संत शुक्रवार को कोट सदीक में अपने एक श्रद्धालु के घर पर समारोह में पहुंचे थे। वहीं पर चुनाव प्रचार कर रहे विधायक सुशील रिंकू को पता चला तो वह तुरंत संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे गए।

विधायक सुशील कुमार रिंकू ने सड़क पर ही संत निरंजन दास जी के चरणों को छू कर आशीर्वाद लिया। फिर उनको जीत के लिए आशीर्वाद देने की अपील की। संत जी ने भी रिंकू को जीत का आशीर्वाद दिया। उनके बेटे और परिवार के कुशल की जानकारी ली। सुशील रिंकू ने संत का अपने चुनाव प्रचार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उनको हलके के लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। लोग उनके साथ खड़े हैं। रिंकू ने संत जी से कहा कि उनको संतों से आशीर्वाद मिल गया है, अब उनकी जीत निश्चित हो गई है।

MLA Sushil Rinku got the blessings of victory from Sant Niranjan Das ji Jalandhar

इसके बाद सुशील रिंकू ने कोट सदीक मोहल्ले व साथ के इलाकों में चुनावी मीटिंगों को दौर चलाया। उन्होंने कोट सदीक में चुनावी मीटिंग के दौरान लोगों को कहा कि इलाके की सभी समस्याओं का हल पहल के आधार पर होगा। कोट सदीक इलाके में विकास कामों की कमी पहले भी नहीं आने दी गई थी और अब आगे भी नहीं आने दी जाएगी। जितने भी विकास काम पैंडिंग रह गए हैं, वह भी जल्द से जल्द हल होंगे। उन्होंने इलाके में घर-घर जाकर भी वोट मांगें।

रिंकू को लोगों ने सम्मानित भी किया और उनको फूलों के हार पहनाकर उनकी जीत का आश्वासन दिया। लोगों ने कहा कि विधायक सुशील रिंकू हमेशा उनके दुख सुख में साथ खड़े रहे हैं। पांच साल में पहली बार किसी विधायक ने हलके में इतना विकास करवाया है। उनके हलके में कई बड़े प्रोजैक्ट आ चुके हैं। जिससे हलके को बहुत फायदा मिलेगा। लोगों को सड़कों से लेकर बरसाती पानी की दिक्कत तक से छुटकारा मिल चुका है। वह लोग पूरी तरह से रिंकू के साथ खड़े हैं और एक-एक वोट उन्हें ही देंगे। इस बार रिंकू को भारी लीड के साथ जीत दिलाई जाएगी।