more than 200 positive cases confirmed in jalandhar 4 death Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे में लगातार हर दिन कोरोना के मरीजों मिलने का सिलसिला जारी है, इसके साथ ही मौतों के आंकड़े भी थम नहीं रहे हैं /
.स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 223 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है / वहीं दूसरी और दुःखद खबर यह है कि 6 मरीजों की कोरोना से माैत हो गई है, जिसमें 48 वर्षीय पुरुष निवासी किशनपुरा और एक 27 वर्षीय निवासी भी शामिल है जिसकी पुष्टि सुबह ही सिविल अस्पताल द्वारा की गयी थी /
.वही बीते दिन यानि शनिवार को कोरोना ने इनकम टैक्स दफ्तर और सिविल अस्पताल के स्टाफ के सदस्यों सहित 167 लोगों को चपेट में लिया / इसके अलावा पांच मरीजों की मौत भी हो गई / शनिवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज फरीदकोट से सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई / कोविड केयर सेंटरों से 163 मरीजों को छुट्टी देकर होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया /
.सेहत विभाग के मुताबिक शनिवार को इनकम टैक्स दफ्तर के पांच, सिविल अस्पताल के टीबी विभाग के दो मुलाजिम, सिविल अस्पताल फिल्लौर का एक डॉक्टर और मिशन कंपाउंड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर के सहायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली / दवाइयों की होलसेल दिलकुशा मार्केट में सेहत विभाग की ओर से लगाए गए कैंप में करीब 70 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से चार संक्रमित पाए गए /
.इसके साथ ही मोता सिंह नगर, शहीद ऊधम सिंह नगर, अर्बन एस्टेट, जीटीबी नगर तथा मॉडल टाउन इलाके आदि से करीब 20 मरीज मिले, जिनमें उद्यमी व कारोबारी भी शामिल हैं / इसके अलावा मोहन विहार, भार्गव कैंप, जालंधर छावनी, बलवंत नगर, सोढल, जमशेर खास और सूर्या एन्क्लेव से भी मरीज मिले हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
more than 200 positive cases confirmed in jalandhar 4 death Punjab




































