.
.
Mrs. Gagandeep of HMV got Excellent Paper award at Thailand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के गणित विभाग की अध्यक्षा गगनदीप ने बैंकांक, थाइलैंड में ‘साइंस, टैक्नालोजी एंड मैनेजमैंट’ पर आयोजित इंटरनैशनल कांफ्रेंस में भाग लिया / इस कांफ्रेंस में उन्होंने ‘कन्वरजैंस स्टडी एंड एनालिसिस ऑफ एन आईटीरेटिव मैथड टू साल्व नॉन लीनीयर इक्वेशन’ पर पेपर प्रस्तुत किया / जिसकी आईडी 21129-11812 थी /
..
कांफ्रेंस का आयोजन आरईएस इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च इंजीनियर्स एंड साइंटिस्ट ने किया था / जिसमें विभिन्न देशों के शोधार्थियों ने भाग लिया / श्रीमती गगनदीप को बेस्ट प्रेजेंटेशन के लिए उत्कृष्ट पेपर का अवार्ड भी प्रदान किया गया /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उन्हें बधाई दी व भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी / श्रीमती गगनदीप ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व डीएवी प्रबन्धकर्ती समिति नई दिल्ली का एक्स-इंडिया लीव की अनुमति देने व प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Mrs. Gagandeep of HMV got Excellent Paper award at Thailand






































