.
Ms. Sonia Mahendru, Assistant Professor of HMV commissioned as Lieutenant
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय जालन्धर के कंप्यूटर साइंस विभाग की अस्सिटैंट प्रोफैसर सोनिया महेंद्रू ने आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) ग्वालियर में पीआरसीएन कोर्स पूरा कर सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया है / प्राचार्या प्रो. ड़ॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व सभी टीचिंग व नॉन-टीचिंग सदस्यों ने उन्हें बधाई दी /
..
प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि यह संस्थान के लिए गौरवान्वित करने वाला अवसर है / सोनिया महेंद्रू ने अपने सफर का अनुभव सांझा करते हुए बताया कि विभिन्न राज्यों से आए 143 कैडेट्स के साथ ट्रेनिंग लेने का अनुभव बहुत शानदार रहा / एनडीए व आईएमए के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षकों ने उन्हें ड्रिल, फायरिंग, निहत्थे मुकाबला करना, टेंट पिचिंग, मैप रीडिंग व हथियारों का प्रशिक्षण दिया। ट्रेनिंग के दौरान केवल थ्योरी विषय ही नहीं पढ़ाए गए बल्कि हर तरीके की ट्रेनिंग दी गई / ओटीए, ग्वालियर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों से प्रशिक्षुओं का हौंसला, आत्मविश्वास, समय पाबंदी, टीम भावना व समय प्रबंधन में वृद्धि हुई /
..
इसके अतिरिक्त खेल प्रतियोगिताएं जैसे टेबल टेनिस, बैडमिंटन, थ्रो-बॉल, वॉलीबाल, ट्ग आफ वार, ड्रिल व फायरिंग आदि भी आयोजित की ग / अन्य प्रशिक्षुओं के साथ सोनिया महेंद्रू ने एयरफोर्स स्टेशन का भी दौरा किया, जहां उन्होंने फाइटर प्लेन का टेक ऑफ व लैंडिंग, एटीसी व मिराज का कॉकपिट देखा / उन्होंने राकेट लांचर, लाइट मशीनगन, ए.के. 47 व टैंक का प्रशिक्षण भी लिया /
..
उन्होंने लक्ष्मीबाई नैशनल इंस्टीट्यूट फार फिजिकल एजुकेशन का भी दौरा किया / प्राचार्या डॉ. सरीन ने बताया कि 90 दिनों के कोर्स के दौरान सोनिया महेंद्रू ने चार मुख्य अभ्यासों में भाग लिया – अनुभव, दर्शन, युवा शक्ति व शक्ति / सोनिया महेंद्रू ने कहा कि यह प्राप्ति प्राचार्या प्रो. ड़ॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के विश्वास, प्रोत्साहन व निरंतर सहयोग के बिना संभव नहीं थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Ms. Sonia Mahendru, Assistant Professor of HMV commissioned as Lieutenant































