.
Municipal corporation demolished illegal buildings, colonies and shops in Jalandhar today Seal on a building
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में आये दिन अवैध रूप से निर्माण हो रही इमारतों पर नगर निगम की और से करवाई किये जाने की सुर्खियां बनी रहती हैं लेकिन इनमें ज्यादा तर वह इमारतें होती हैं जिन लोगों के पास किसी की राजनितिक पेठ या निगम अधिकारीयों के साथ सांठगांठ नहीं होती, शायद आज भी ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला /
..
आज नगर निगम की टीम ने सुबह के समय शहर के अधीन पड़ती अवैध निर्माणाधीन इमारतें जिनमें मीठापुर कॉलोनी, गोल मार्केट मॉडल टाउन व काला सिंघा रोड बस्ती शेख में बड़े स्तर पर कार्यवाही की / इस करवाई के दौरान निगम टीम के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात था / इस करवाई की अगवाई बिल्डिंग इंस्पेक्टर पूजा मान द्वारा की गई, यही नहीं उनके साथ एटीवी विकास दुआ, रविंद्र कुमार, रजिंदर शर्मा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर, निर्मलजीत वर्मा, अजीत शर्मा तथा थाना डिविजनल 6 की टीम मुख्य रूप से मौजूद थी /
.
इस करवाई के दौरान सोचने वाली बात तो यह है कि निगम के अधिकारी हमेशा शहर से बाहरी इलाकों में जाकर ही क्यों करवाई करते हैं उनका ध्यान शहर में बन रही अवैध निर्माणाधीन इमारतों की और क्यों नहीं जाता, क्या इन इमारतों को बनवाने वाले मालिकों को राजनीति या निगम के उच्च अधिकारीयों की शह मिली हुई है या फिर निगम के कुछ मुलाजिम की अवैध निर्माणाधीन इमारतों के मालिकों के साथ कोई सेटिंग हो चुकी है / आपको यह भी बता दें कि शहर में कई ऐसी इमारतें हैं जिनके सामने से कई निगम अधिकारी रोज निकलते हैं लेकिन उनकी और से कोई भी करवाई नहीं की जाती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Municipal corporation demolished illegal buildings, colonies and shops in Jalandhar today Seal on a building




































