.
National pm modi big statement on ram temple in parliament India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा में राम मंदिर ट्रस्ट के नाम की घोषणा की और कहा कि करोड़ों देशवासियों की तरह ही मेरे दिल के करीब है इस विषय पर बात करना मैं अपना सौभाग्य समझता हूं /
..
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह विषय श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ा हुआ है / यह विषय है अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर से जुड़ा हुआ है / पीएम मोदी ने ऐलान किया कि ट्रस्ट को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम दिया गया है /
.यही नहीं उन्होंने संसद में बताया कि 67.03 एकड़ जमीन ट्रस्ट को दी जाएगी / पीएम मोदी ने कहा कि भगवान श्री राम की स्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट पूर्ण रूप से ऑथराइज्ड होगा / इसके साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन देने के लिए यूपी सरकार से अनुरोध किया गया है /
.इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 87 दिनों के अंदर राम ट्रस्ट का गठन हो चुका है / राम मंदिर ट्रस्ट में दिगंबर अखाड़ा, निर्मोही अखाड़ा और रामलला विराजमान तीनों से एक-एक सदस्य को शामिल किया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
National pm modi big statement on ram temple in parliament India




































