PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नवदीप मदान को एक बार फिर चुना गया भैंरो बाजार का प्रधान,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Navdeep Madan selected Bhairon market head jalandhar

अगर किसी को है एतराज तो वह अपना एतराज दर्ज करा सकता है, लेकिन… (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ जालंधर : आज भैरों बाजार शॉपकीपर्स एसोसिएशन की और से जनरल हाउस की एक मीटिंग किला मोहल्ला स्थित साईं दास प्राइमरी स्कूल में की गई / इस मीटिंग में भैंरो बाजार के सभी दुकानदार उपस्थित हुए व मौजूदा बाजार के हालात व मुश्किलों पर चर्चा की / बैठक में विशेष रूप से उपस्थित बुजुर्ग सदस्यों ने भी हिस्सा लेकर अपने विचार रखे /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

मीटिंग की कारवाई जयघोष से शुरू करते हुए कुलदीप सिंह अरनेजा ने पुन: नवदीप मदान नैडी को प्रधान पद की जिम्मेवारी सौंपने की बात कहीं, उसके पश्चात बुजुर्ग सदस्य इंद्रजीत सचदेवा ने भी नवदीप मदान के नाम की घोषणा पर सहमति दी व सभी सदस्यों ने हाथ खड़े कर एक स्वर में निर्विरोध पुन: नवदीप मदान नैडी को प्रधान चुन लिया /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

प्रसिद्ध समाज सेवक व बाजार के पुराने सेवादार अरविंद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा की अभी भी अगर किसी को कोई एतराज है तो वह सामने आकर अपना एतराज दर्ज करा सकता है / सभी सदस्यों को इसका पूरा हक है, लेकिन प्रधान पद के लिये कोई भी नाम आगे नहीं आया / तत्पश्चात नवदीप मदान नैडी ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि हम सभी बाजार को राजनीति से दूर रखकर आपसी प्रेम – भाईचारे व सौहार्द के साथ मिलकर कार्य करेंगे तथा हर समय दुकानदार भाइयों को सहयोग देने के लिये उपलब्ध रहेंगे /

[smartslider3 slider=15].

इस मौके पर विमल हांडा, भूषण उप्पल, जय देव दुग्गल, प्रेम चंद, हरीश कपूर, इंद्रसिंह सचदेवा, डॉ. वीके जैन, कुलदीप सिंह अरनेजा, भूषण उप्पल, अरविंद गुप्ता बिंदु, राजन कपूर, सौरभ शर्मा, राकेश महाजन, हरीश महेंद्रू, चंद्रमोहन साहनी, सतीश चड्डा, अमित कुमार, हरप्रीत सिंह रेखी, कश्मीरी लाल, दीपक अरोड़ा, हरीश बांसल, किरण काला, राम पाल, गौरव शर्मा, शानजीत गुलाटी, एकांतप्रीत गुलाटी, अशोक चावला, काला अरोड़ा, योगेश केप्टन, रजिँदर कुमार, यशपाल खन्ना, साहिल गेरा, राजन चड्डा, परमिंदर सचदेवा, संजय जैन, रॉबिन चौधरी, ऋतुराज, दिनेश उप्पल, प्रवीण तलवाड़, बॉबी हांडा, विनोद शर्मा व अन्य उपस्थित थे / मंच संचालन हरीश महेंद्रू व सौरभ शर्मा ने किया /

[smartslider3 slider=17].

Navdeep Madan selected Bhairon market head jalandhar