PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू की फिर बढ़ी मुश्किलें, जारी हुआ नोटिस,

navjot-singh-sidhu-troubles-increased-congress-high-command-issued-show-cause-notice

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर / चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंगों का दौर भी जारी है। पंजाब में भी कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी कर रही है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने 1 फरवरी को चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई थी, लेकिन बैठक से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे।

.

.

उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग बैठक की थी। अब इस मामले में कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। बताया जा रहा है कि पंजाब में 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली है। रैली के बाद हाईकमान सिद्धू के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

.

.

.

दरअसल, चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजदूगी में अहम बैठक हुई थी। नवजोत सिंह सिद्धू इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे और उन्होंने पूर्व प्रधान लाल सिंह, शमशेर सिंह दुलों और मोहिंदर केपी के साथ मिलकर अलग से बैठक की थी। इस बैठक की तस्वीर भी सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि पंजाब के राजनीतिक हालात पर पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्षों ने बैठक की।

.

.

.