PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

PNB की बड़ी लापरवाही से 42 लाख के नोट रखे-रखे सड़ गए, 4 अधिकारीयों को किया सस्पेंड,

negligence pnb 42 lakh notes kept boxes rotten 4 officers suspended Kanpur

PTB Big न्यूज़ कानपुर : कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक की पांडु नगर शाखा की करेंसी चेस्ट में रखे 42 लाख रुपये सीलन से गल गए। बैंक के अधिकारियों ने किसी को मामले की भनक नहीं लगने दी, लेकिन जुलाई के अंत में आरबीआई ने जब करेंसी चेस्ट का ऑडिट किया, तो मामला खुल गया। अंतत: बैंक प्रबंधन ने चेस्ट में रकम की कमी का हवाला देकर चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

किसी भी बैंक में ये अपनी तरह का अजीबो-गरीब मामला है। बैंक अफसर इस बाबत कुछ बोलने से बच रहे हैं लेकिन रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में नोट सड़ने का खुलासा कर दिया गया है। पांडुनगर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ही मुख्य करेंसी चेस्ट है। बैंक सूत्रों के मुताबिक चेस्ट में क्षमता से दोगुनी ज्यादा रकम भरी है। इस वजह से कैश रखने के निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया गया।

करीब तीन महीने पहले फर्श में रखे बॉक्स में पानी चला गया और सीलन की वजह से नीचे रखे नोट सड़ गए। आरबीआई ने हाल में इस चेस्ट का निरीक्षण किया तो नोट सड़े मिले। तभी से सड़ गए नोटों की वास्तविक संख्या जानने के लिए जांच चल रही थी। शुरुआती गिनती में बैंक को मामला दो-चार लाख का ही लगा लेकिन गिनती खत्म होते-होते यह रकम 42 लाख तक पहुंच गई।

यह उजागर होने पर हड़कंप मच गया और रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई। बैंक की जोनल ऑडिट और विजिलेंस टीम ने चेस्ट की जांच की। बैंक सूत्रों के मुताबिक मामला रफा-दफा करने के लिए अधिकारियों पर 42 लाख रुपये की भरपाई का दबाव डाला गया। इनकार करने पर बुधवार देर शाम करेंसी चेस्ट के वरिष्ठ प्रबंधक देवी शंकर, प्रबंधक आशाराम,

चेस्ट आफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव को सस्पेंड कर दिया गया। चार में से तीन अधिकारियों की तैनाती नोट भीगने के बाद चेस्ट में की गई थी। करेंसी चेस्ट के निरीक्षण के लिए आरबीआई ने नियम तय किए हैं। चेस्ट शाखा के चीफ मैनेजर को महीने में एक बार करेंसी चेस्ट का निरीक्षण करना अनिवार्य है।

बैंक कर्मी सवाल उठा रहे हैं कि तत्कालीन चीफ मैनेजर सर्वेश सिंह पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? इसी तरह बैंक के सर्किल हेड की भी जिम्मेदारी है कि वह चेस्ट का तिमाही या छमाही निरीक्षण करें। उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरबीआई की करेंसी चेस्ट ऑडिट रिपोर्ट में 18 वें बिंदु पर नोट सड़ने और उनके अगणनीय होने का जिक्र किया गया है। पीएनबी के सर्किल हेड श्याम सुंदर ने ‘हिन्दुस्तान’ से इस बाबत कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

Latest News