PTB News

Latest news
Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global

पठानकोट में नया सर्किट हाऊस बनाया जायेगा, मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ,

New Circuit House Will be Built at Pathankot Chief Secretary Vijay kumar janjua

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ ने कहा कि पठानकोट में नया सर्किट हाऊस बनेगा, जिसके लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देश दे दिए हैं। यह नया सर्किट हाऊस 8 करोड़ की लागत से करीब दो एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा, जिसको मार्च 2024 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्य सचिव ने आज यहाँ पठानकोट में नए बनने वाले सर्किट हाऊस सम्बन्धी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों और पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर के साथ बैठक के दौरान इस सम्बन्धी निर्देश दिए। श्री जंजूआ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सरकारी विभागों को मज़बूत करने और जम्मू-कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश के साथ लगने वाले सीमावर्ती जिले पठानकोट में नया सर्किट हाऊस बनाने के निर्देशों के अंतर्गत यह फ़ैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती और सुरक्षा के पक्ष से संवेदनशील, पड़ोसी राज्यों में जाने वाली भारत सरकार की अहम शख्सियतों के आने-जाने और पर्यटन एवं धार्मिक केंद्र होने के कारण पठानकोट में सर्किट हाऊस की बहुत ज़रूरत है। मुख्य सचिव ने सर्किट हाऊस के लिए अपेक्षित बिजली विभाग की 15 कैनाल की जगह की मल्कीयत बदलने के लिए पी.एस.पी.सी.एल. को लिखने और निर्माण के लिए फंड जारी करने के लिए वित्त विभाग को निर्देश देने के लिए कहा।

पहले पड़ाव में मौजूदा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि और बाकी राशि अगले वित्तीय वर्ष में जारी करने के लिए कहा और इसका निर्माण अगले वित्तीय वर्ष के आखिर के मार्च 2024 तक मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सर्किट हाऊस में कुल 12 कमरे होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव लोक निर्माण अनुराग वर्मा, प्रमुख सचिव विद्युत तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव स्थानीय सरकार विवेक प्रताप सिंह और सचिव सामान्य राज प्रबंध कुमार राहुल और डिप्टी कमिश्नर पठानकोट हरबीर सिंह भी उपस्थित थे।

Latest News