PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी खुशखबरी, नए साल से मिलेगा 450 रुपए में गैस सिलेंडर, किसने किया ऐलान,

new-year-2024-gas-cylinder-available-rajasthan-rs-450-cm-bhajanlal-sharma-announced

.

PTB Big न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनावी वादे को पूरा करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सीएम ने गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की है। मुख्यमंत्री ने एक जनवरी 2024 से राज्य में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

.

.

यह लाभ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। अभी तक प्रदेश में यह सिलेंडर 500 रुपए में दिए जा रहे थे। आपको यह भी बता दें कि, राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के संकल्प पत्र में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का वादा किया था। पार्टी ने घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को मोदी की गारंटी के तौर पर प्रचारित किया था।

.

new-year-2024-gas-cylinder-available-rajasthan-rs-450-cm-bhajanlal-sharma-announced

.

अब इसी को पूरा करते हुए बीजेपी ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए ये घोषणा की है। पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने अप्रैल 2023 में उज्जवला योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शुरू किया था। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को टोंक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में भाग लिया।

.

.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डिग्गी कल्याण जी के चरणों मे निवेदन करते हुए विकसित भारत यात्रा शिविर में यह रथ प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की गारंटी वाला यह रथ आया है। क्योंकि जो मोदी जी कहते है वह करते हैं। सीएम ने कहा कि हमारी जो बहन घर का काम करती थी, आज देश मे घरों में काम करने वाली बहनों ने जीवन बदला है।

.

.