PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कोरोना कॉल से बंद पड़े न्यूजीलैंड को इस दिन से दुनिया के लिए फिर से खोलने जा रही है सीमाएं, रखी ये शर्तें,

New Zealand to start borders world from january International new zealand open borders again for international students new zealand open international borders

PTB Big न्यूज़ न्यूज़ीलैंड : न्यूजीलैंड ने अगले साल की शुरुआत में अपनी सीमाएं फिर से खोलने का ऐलान किया है / मंत्री क्रिस हिपकिंस ने कहा कि पूरी तरह से टीका लगाने वाले न्यूजीलैंड के नागरिकों के लिए जनवरी 2022 से सीमाएं खोल दी जाएंगी / मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पूरी तरह से टीका लगाए गए कीवी और अन्य यात्री 16 जनवरी, 2022 रात 11.59 बजे से MIQ में ठहरे बिना ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकेंगे /

सरकार ने इसकी घोषणा करते हुए जनवरी से विस्थापित निवासियों की वापसी और अप्रैल से पर्यटकों के आने की मंजूरी दे दी है / न्यूजीलैंड इसके साथ ही इंडोनेशिया, भारत और ब्राजील समेत कुछ देशों को अत्यधिक जोखिम वाले देशों की सूची से हटा रहा है जिससे इन देशों से लोग न्यूजीलैंड आ सकेंगे / कोविड-19 महामारी फैलने पर इस दक्षिण प्रशांत देश ने कड़े सीमा प्रतिबंध लगाए थे, पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी और देश लौटने वाले निवासियों के लिए सेना द्वारा संचालित किसी पृथक वास केंद्र में दो हफ्ते बिताने को अनिवार्य कर दिया था /

महामारी के पहले 18 महीनों में सीमा प्रतिबंध न्यूजीलैंड को कोरोना वायरस से मुक्त बनाने के लिए अहम माने गए / कोविड-19 प्रतिक्रिया मंत्री क्रिस हिप्किन्स ने कहा कि सरकार ने न्यूजीलैंड वासियों को महामारी में सुरक्षित रखने के लिए मुश्किल फैसले लिए / उन्होंने कहा कि हमने माना कि यह बहुत मुश्किल रहा / परिवारों को अलग कर दिया गया / लोगों को ऐसे स्थानों पर रहना पड़ा जहां वह लंबे समय तक नहीं रहना चाहेंगे / 

हम इस बात से भली भांति परिचित हैं कि इन पाबंदियां का लोगों के जीवन और उनकी आजीविका पर क्या असर पड़ा है / सरकार की योजना के तहत देश में आने वाले सभी यात्रियों को अब भी कम से कम सात दिनों के लिए खुद को पृथक रखना होगा / कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक ले चुके न्यूजीलैंड के लोग 16 जनवरी से पृथक-वास किए बिना ऑस्ट्रेलिया से लौट सकेंगे और 13 फरवरी के बाद अन्य देशों से लौट सकेंगे / पर्यटकों तथा अन्य यात्रियों के लिए 30 अप्रैल से देश में प्रवेश के दरवाजे अलग-अलग चरणों में खोले जाएंगे /