.
now nirbhayas convicts hanged president of dismisses mukeshs mercy petition India
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : निर्भया केस में फांसी की सजा पाए दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका राष्ट्रपति ने खारिज कर दी है / इससे पहले गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति को भेजी थी / सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह पहले ही साफ कर दिया गया था कि राष्ट्रपति दया याचिका पर फैसला लेने में ज्यादा समय नहीं लगाएंगे /
..
आपको बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुकेश की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश गृहमंत्रालय को भेजी थी / दिल्ली के उप राज्यपाल ने गुरुवार को मुकेश सिंह की दया याचिका गृह मंत्रालय को भेजी थी / इसके एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने याचिका अस्वीकार करने की सिफारिश की थी /
.दिल्ली की एक अदालत ने चारों दोषियों 32 वर्षीय मुकेश सिंह, 26 वर्षीय विनय शर्मा, 31 वर्षीय अक्षय कुमार सिंह और 25 वर्षीय पवन गुप्ता को सुनाई गई मौत की सजा पर अमल का आदेश ‘डेथ वॉरंट’ सात जनवरी को जारी किया था / तब अदालत ने इनके फांसी की तारीख 22 जनवरी तय की थी /
.आप सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को कहा था कि मामले के दोषी मुकेश कुमार सिंह, विनय शर्मा, अक्षय कुमार सिंह और पवन गुप्ता को पूर्व निर्धारित तारीख 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जा सकती क्योंकि उनमें से एक दोषी ने दया याचिका दी है और कारावास नियमावली के मुताबिक जब तक सभी कानूनी विकल्प समाप्त नहीं हो जाते, फांसी नहीं दी जा सकती / ऐसे में अब मुकेश सिंह की याचिका खारिज होने के बाद शुक्रवार को ही डेथ वॉरंट पर सुनवाई होनी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
now nirbhayas convicts hanged president of dismisses mukeshs mercy petition India




































