PTB News

Latest news
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक शूटिंग में भारत ने जीता स्वर्ण पदक, सुरुची और कमलजीत ने किया कमाल चंडीगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल की गोली मारकर ह/त्या, बयान बदलने के बाद बेटा गिरफ्तार जालंधर : युवक पर हम*लावर किर*पाण और बरसा रहे थे ला*त-घूं*से, तभी उन पर झपटा कुत्ता, बचाई युवक की जान पंजाब पुलिस में होगी 450 ASI की सीधी भर्ती, CM मान बोले, पुलिसिंग को करना है मजबूत पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप

मुख्यमंत्री के आदेशों पर पंजाब सरकार ने सेवा केन्द्रों और सांझ केन्द्रों के समय में की वृद्धि, अब रविवार को भी कार्यशील रहेंगे केंद्र

ON CM’S DIRECTIVE, PUNJAB GOVERNMENT EXTENDS TIMINGS OF SEWA KENDRAS AND SAANJH KENDRAS, ALSO TO NOW REMAIN OPEN ON SUNDAYS

PTB Big न्यूज़ चण्डीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर पंजाब सरकार ने राज्य भर के सभी 320 सेवा केन्द्रों और 506 सांझ केन्द्रों के समय में वृद्धि कर दी है और अब यह केंद्र रविवार को भी कार्यशील रहेंगे। यह लोक-हितैषी निर्णय 15 अप्रैल, 2022 को लागू हो जाएगा। इस प्रयास को लोक-हितैषी बताते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह कदम लोगों को सुचारू ढंग से और नागरिक केंद्रित सेवाओं को समय पर मुहैया करवाने में सहायक होगा।

एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक राज्य के सेवा केन्द्रों और सांझ केन्द्रों का समय सोमवार से शुक्रवार तक दो घंटे बढ़ा दिया गया और यह केंद्र अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि इस समय पर इन केन्द्रों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। सेवा केंद्र और सांझ केंद्र अब हरेक रविवार को भी कार्यशील होंगे और राज्य के नागरिक शनिवार और रविवार को भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।