PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा अपने जवानों को उनके जन्मदिन पर भेजे जाएंगे बधाई संदेश,

ON CM’s DIRECTIVES, PUNJAB POLICE TO FELICITATE ITS PERSONNEL ON THEIR BIRTHDAYS

इस कदम का उद्देश्य ऐसे मौकों को यादगारी बनाना और पुलिस बलों में अपनेपन की भावना पैदा करना,

PTB Big News नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब पुलिस ने पुलिस मुलाजिमों के जन्मदिन को खुशनुमा और यादगारी बनाने के लिए निवेकली पहल की है। ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब पुलिस को इस विशेष दिन पर बधाई संदेश के साथ बधाई का एक कार्ड भेजना लाज़िमी किया गया है जिससे उनमें आपसी सांझ की भावना सही मायनों में पैदा की जा सके।

यह जानकारी सांझा करते हुये आज यहां डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस वी. के. भावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनकी तरफ से सांझे तौर पर हस्ताक्षर किये एक ग्रीटिंग कार्ड पर लिखा है, ‘‘आज आपके जन्मदिन पर हम आपको दिल की गहराईयों से बधाई देते हैं और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल आपके और आपके परिवार के लिए अच्छी सेहत और खुशियां लेकर आए। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि आप पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी से लोगों की सेवा करने के लिए अपना फर्ज निभाएंगे।’’

राज्य के पुलिस मुलाजिमों की मेहनत और सख़्त ड्यूटी को समझते हुये भगवंत मान ने डीजीपी को सभी पुलिस मुलाजिमों के पारिवारिक सदस्यों को बधाई देने के निर्देश दिए थे। श्री भावड़ा ने उम्मीद जताई कि यह नयी पहलकदमी पंजाब पुलिस के जवानों की तरफ से निभाई गई निःस्वार्थ सेवाओं को मान्यता देने के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्यों को मान-सम्मान की भावना देगी और उनके मनोबल को बढ़ाएगी। ज़िक्रयोग्य है कि यह बधाई कार्ड राज्य के 80,000 से अधिक पुलिस फोर्स के हरेक जवान को भेजे जाएंगे।