.
one new corona positive cases in jalandhar patients counting 25 Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जालंधर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है वहीं आज जालंधर के बस्तियात क्षेत्र में पहला कोरोना पोसिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है /
..
आज सुबह तक कोरोना का कोई भी नया केस सामने ना आने से जहां जिला प्रशासन के लिए चिंता कम थी वहीं शाम को सूरज ढलते ढलते बस्ती दानिशमंदा इलाके के मोहल्ला रविदास में रहने वाले 70 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉसिटिव आने से जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य अधिकारीयों के लिए चिंता का विषय बन गया है /
..
आपको यह भी बता दें कि यह 70 वर्षीय व्यक्ति सिविल अस्पताल में हार्ट की समस्या के चलते चेकअप करवाने के लिए गया था, लेकिन साथ में बुखार होने की वजह से जब इस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया तो इसकी कोरोना रिपोर्ट पॉसिटिव आई है / आपको यह भी बता दें कि यह इलाका जालंधर वेस्ट का है और कांग्रेसी विधायक सुशील रिंकू के अधीन आता है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
one new corona positive cases in jalandhar patients counting 25 Punjab






































