PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, पंजाब में सिर्फ चंद Travel एजेंट ही रजिस्टर्ड,

only-212-immigration-travel-agents-registered-in-punjab-foreign-ministry-report-exposure-donkey-route

ज्यादातर Travel एजेंट अवैध, सबसे अधिक एजेंट जालंधर, मोहाली व होशियारपुर

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों में बाहर जाने का काफी क्रेज है, जिसके चलते प्रदेश में इमिग्रेशन एजेंटों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन एजेंटों ने प्रदेश के हर जिलों में अपने ऑफिस खोल रखे हैं, लेकिन इनमें 92 प्रतिशत अवैध रूप से काम कर रहे हैं, क्योंकि 8 प्रतिशत एजेंट्स ही पंजीकृत हैं। विदेश मंत्रालय के रिकाॅर्ड के अनुसार प्रदेश में सिर्फ 212 एजेंट ने ही अपने आप को पंजीकृत कराया हुआ है, लेकिन इनमें से भी 65 के लाइसेंस एक्सवायर, रद्द व निष्क्रिय हो चुका है।

.

हालत यह है कि आठ जिलों में एक भी एजेंट पंजीकृत नहीं है, जबकि इनमें बड़ी संख्या में एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं। प्रदेश में कुल 2730 से ऊपर इमिग्रेशन एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं, जो लोगों को बाहर भेजने के लिए भारी राशि वसूल रहे हैं। जिन जिलों में एक भी पंजीकृत इमिग्रेशन एजेंट नहीं है, उनमें पठानकोट, श्री मुक्तसर साहिब, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मलेरकोटला और मानसा शामिल हैं।

.

.

सरकार की तरफ से भी इन जिलों में अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब में सिर्फ एक एजेंट पंजीकृत था, जिसका लाइसेंस भी सस्पेंड हो चुका है। संगरूर में दो पंजीकृत हैं, जिसमें से एक का लाइसेंस निष्क्रिय किया जा चुका है। शहीद भगत सिंह नगर में 3 एजेंट पंजीकृत है, जिसमें से एक का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। इन आंकड़ोंं से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से विदेश भेजने के नाम पर युवाओं के साथ खेल हो रहा है।

.

इसके अलावा मोगा जिले में दो एजेंट पंजीकृत है, जिसमें से एक का लाइसेंस एक्सपायर है। कपूरथला में 3 और पटियाला में सिर्फ पंजीकृत है, जिसमें से एक का निवेदन के बाद लाइसेंस रद्द कर दिया गया। बठिंडा में दो एजेंट्स पंजीकृत हैं, जबकि दोनों का लाइसेंस ही एक्सपायर है। सबसे अधिक एजेंट जालंधर, मोहाली और होशियारपुर में पंजीकृत हैं। जालंधर में कुल 86 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं।

.

.

इसमें से 16 का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है, जिसके चलते यह भी बिना लाइसेंस रिन्यू करवाए काम कर रहे हैं। इसके अलावा 4 लाइसेंस रद्द भी किए गए हैं, जबकि 1 लाइसेंस निलंबित कर दिया गया और दो का निवेदन के बाद रद्द कर दिया गया है। दूसरे नंबर पर मोहाली में सबसे अधिक 31 एजेंटों के पास लाइेंसस हैं, जिसमें से सात का एक्सपायर हो चुका है, जबकि एक रद्द हुआ है। होशियारपुर में 22 के पास वैध लाइसेंस है,

.

लेकिन इसमें से 8 का लाइसेंस एक्सपायर हो गया है। लुधियाना में 20 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। इनमें तीन का एक्सपायर व एक का रद्द हो चुका है। मंत्रालय की तरफ से अवैध एजेंटों की पहचान के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। अब सरकार फिर से अवैध ट्रैवल एजेंटों पर सख्ती करने जा रही है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए लोगों की शिकायत पर अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की जा रही है।