.
pakistan police arrested imran chishti accused of inciting violence in nankana sahib
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पाकिस्तान : पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हिंसा की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है / गिरफ्तार शख्स का नाम इमरान चिश्ती है / इमरान चिश्ती कुछ दिन पहले ननकाना साहिब में रहने वाले सिखों को हिंसा की धमकी दे रहा था / भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की गई थी /
..
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले करने की धमकी देने वाले शख्स को पाकिस्तान सरकार तुरंत गिरफ्तार करे / पाकिस्तान पर भारत सरकार का दबाव काम आया और पंजाब प्रांत की पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया /
.गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान चिश्ती ने पहले घर से ही गुरुद्वारे की घटना के लिए माफी मांगी थी / मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इमरान चिश्ती ने एक हिंसक भीड़ का नेतृत्व किया और ननकाना साहिब गुरुद्वारे के पास पहुंच गया / इस भीड़ ने पत्थरबाजी की और गुरुद्वारे को चारों ओर से घेर लिया /
.इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि कि वे जल्द ही इस जगह का नाम ननकाना साहिब से बदलकर गुलाम-ए-मुस्तफा कर देंगे / इसके अलावे उन्होंने कहा था कि कोई भी सिख अब ननकाना में नहीं रहेगा / इमरान चिश्ती एहसान नाम के शख्स का भाई है /
.एहसान ने ही कथित रूप से जगजीत कौर नाम की लड़की को किडनैप कर लिया था / जगजीत कौर गुरुद्वारे के पंथी की बेटी थी / एहसान पर जगजीत कौर से जबरन शादी करने और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pakistan police arrested imran chishti accused of inciting violence in nankana sahib






































