.
.
pakistani like flags seen house police removed Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर की 66 फुटी रोड पर स्थित विजय कलोनी में एक इमारत की छत पर धार्मिक झंडों पर पाकिस्तान का चिन्ह लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है / इमारत की छत पर लगाए गए झंडे पाकिस्तान के झंडे की तरह दिखाई दे रहे थे जिसके चलते वहां के लोगों में विवाद हो गया /
..
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडे उतरवा दिए हैं और लगाने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है / जानकारी के मुताबिक कालोनी में झंडों को देखकर शिवसेना के कार्यकत्र्ता सक्रिय हो गए और घटनास्थल पर पहुंच गए / उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा लगाए झंडों पर आपित्त जाहिर की /
..
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि उन्होंने यह झंडें धार्मिक आस्था के चलते लगाए हैं और इनका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं है / शिव सैनिकों का कहना था कि वे मुस्लिम समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं की कदर करते हैं पर इस तरह के झंडे बर्दाशत नहीं किए जाएंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
pakistani like flags seen house police removed Jalandhar































