PTB News

Latest news
मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर हिमाचल के कई जिलों में भारी बारिश, तापमान में गिरावट, भारी ओलावृष्टि का अलर्ट, जून में कब बरसेंगे बा... यूरोप सेटलमेंट Visa सेमिनार, बिना IELTS/PTE के 6 यूरोपीय देशों में रहने और काम करने का मिलेगा सुनहरा... एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि...

पठानकोट में फिर देखे दो हथियारबंद संदिग्ध, किया गया हाई अलर्ट,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ पठानकोट / तरनतारन : पठानकोट के बमियाल सेक्टर में सेना की वर्दी में एक बार फिर से दो संदिग्ध दिखे हैं / जिसके बाद से पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है / दो संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद से पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है / वहीं सेना और पुलिस का रविवार देर रात से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है / पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भी अलर्ट है /

[smartslider3 slider=7]

बमियाल निवासी एक शख्स के अनुसार वह देर रात को कार में अपने साले को छोड़ने के लिए गांव कोट पट्टियां जा रहे थे / रास्ते में दो लोगों ने उनकी कार को रुकने का इशारा किया / कार रोकने पर उन्होंने देखा कि उक्त लोग सेना की वर्दी में थे और दोनों हथियारों से लैस थे / दोनों संदिग्धों ने खुद को सेना के जवान बताते हुए बाइक खराब होने की बात कही और लिफ्ट ली / उन्होंने बताया कि उनका वाहन थोड़ा आगे खड़ा है और उन्हें वहां तक पहुंचना है / शख्स ने बताया कि कुछ आगे जाकर भी सेना का कोई वाहन नहीं दिखा / दोनों में से एक संदिग्ध व्यक्ति किसी को फोन करने लगा / इसके बाद उन्हें शक हुआ /

[smartslider3 slider=8]

इस पर चालक और उसके साले ने कार से छलांग लगा दी / वह भागकर पास के गुज्जर डेरे में जा पहुंचे और पुलिस को इस बारे में सूचित किया / जिस स्थान पर उन्होंने छलांग लगाई थी, उससे थोड़ा आगे जाकर संदिग्ध कार छोड़कर फरार हो गए / पुलिस ने कार को बरामद कर ली है / एसएसपी विवेकशील सोनी, एसपी (ऑपरेशन) हेमपुष्प शर्मा की अगुवाई में पुलिस और सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया / एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया / हालांकि सर्च अभियान में कुछ भी सामने नहीं आया है /

इस घटना के बाद से पठानकोट के साथ-साथ गुरदासपुर में भी पुलिस ने अलर्ट घोषित कर दिया है / हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है /