.
Patiala Police gave a grand welcome to SI Harjit Singh on his arrival home after being discharged from PGI
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटियाला (रिपोर्ट) तरुण कुमार शर्मा : आज SI हरजीत सिंह को PGI अस्पताल से छुट्टी मिलने की जैसे ही पटियाला पुलिस को सुचना मिली उसके तुरंत बाद स. मनदीप सिंह सिद्धू एसएसपी पटियाला, पटियाला पुलिस सीनियर आधिकारियों और पटियाला निवासियों की तरफ से पुलिस बैंड और फूलों की वर्षा के साथ SI हरजीत सिंह का भव्य शानदार स्वागत उनके निवास स्थान पर किया गया /
..
इस दौरान एसएसपी पटियाला ने जानकारी देते बताया कि तारीख़ 12.04.2020 को सब्ज़ी मंडी सनौर, पटियाला में कुछ शरारती तत्वों की तरफ से किये पुलिस और हमले दौरान SI हरजीत सिंह का हाथ काटा गया था, जिनका इलाज PGI चंडीगढ़ में किया गया /
PGI के डाक्टरों ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ 7 घंटे चले आपरेशन के उपरांत SI हरजीत सिंह का हाथ वापस जोड़ने में कामयाबी हासिल की /
..
उन्होंने यह भी कहा कि आज तारीख़ 30.04.2020 को हरजीत सिंह सही सलामत वापस अपने घर पहुँचे हैं / यह पटियाला पुलिस के लिए बड़े सम्मान की बात है कि हरजीत सिंह जैसे बहादुर जवान पटियाला पुलिस फोर्स के सदस्य हैं, जिसको ध्यान में रखते SSP पटियाला स. मनदीप सिंह सिद्धू की तरफ से की गई गुज़ारिश को स्वीकार करते हुए माननीय DGP पंजाब दिनकर गुप्ता IPS ने SI हरजीत सिंह के बेटे को स्पैशल केस में बतौर सिपाही भर्ती कर लिया है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Patiala Police gave a grand welcome to SI Harjit Singh on his arrival home after being discharged from PGI






































