PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल 8 शूटर्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सब लॉरेंस बिश्नौई गैंग के गुर्गे

Police arrested 8 shooters involved in Sidhu Musewala murder case all of Lawrence Bishnoi gang

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पंजाब पुल‍िस ने मूसेवाला केस में सबूतों के आधार पर 8 हत्यारों की पहचान का दावा क‍िया है। इनमें से एक शूटर को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि ये सभी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और फिलहाल 7 शूटर्स किसी न किसी केस में फरार चल रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटर्स को पकड़ने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ताबड़तोड़ रेड जारी है। पंजाब पुलिस, दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस समेत कई राज्यों की पुलिस इन 7 शूटर्स को गिरफ्तार करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल 2 शूटर महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले हैं, जबकि 3 शूटर पंजाब के रहने वाले हैं।

हत्याकांड में शामिल 2 शूटर हरियाणा के और एक शूटर राजस्थान का रहने वाला है। मनप्रीत सिंह मन्नू पंजाब के तरनतारन के रहने वाले मनप्रीत सिंह मन्नू को पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। इस पर लॉजिस्टिक सप्लाई करने और शूटर्स को गाड़ी प्रोवाइड करने का आरोप है। जगरूप सिंह रूपा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है, हरकमल उर्फ रानू पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है।

प्रियव्रत उर्फ फौजी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। मुसेवाला हत्याकांड को लेकर हरियाणा पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। मनजीत उर्फ भोलू हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। सौरव उर्फ महाकाल महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। संतोष जाधव महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है। सुभाष बनौदा राजस्थान के सीकर का रहने वाला है।