PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के शिवसेना नेता नरिंदर थापर के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

Police arrested the son of Shiv Sena leader Narinder Thapar from Jalandhar

PTB City News जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । जहां के शिवसेना नेता नरिंदर के बेटे रंजम् थापर को थाना चार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रंजम् थापर के खिलाफ़ मखदूमपुरा में एक घर के अंदर घुस कर तेजधार हथियारों से हमला करने और तोड़फोड़ करने के आरोपों में कुछ दिन पहले ही केस दर्ज हुआ था।

इस केस में पुलिस ने मखदूमपुरा निवासी शिव सेना नेता नरिंदर थापर के बेटे रंजम् थापर सहित मंथन ऋतिक और 2 अज्ञात युवकों पर धारा 323, 452, 148, 149, 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी मखदूमपुरा ने आरोप लगाए थे कि उक्त आरोपियों ने 2 माह पहले पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में तेजधारों से हमला किया और उसे भी घायल कर दिया।

इस सम्बंधी जानकारी देते हुए मीडिया को थाना 4 के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि यह केस गैर जमानती है। उन्होंने कहा कि इस केस में बाकी के आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest News