PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पुलिस मुलाजिमों की कार सड़क की सेफ्टी वॉल से जा टकराई, एक कांस्टेबल की हुई मौत, दूसरा गंभीर घायल,

police personnels car collided safety wall due to loss of balance one constable killed another seriously injured

PTB Big Accident न्यूज़ नवांशहर : देर रात घल्लूघारा दिवस को लेकर गश्त कर रहे नवांशहर की आसरों चौकी के पुलिस मुलाजिमों की निजी कार संतुलन बिगड़ने से सतलुज दरिया के सेफ्टी वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में कार चालक कांस्टेबल की मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल कांस्टेबल को सरकारी अस्पताल रोपड़ के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

रोपड़ सिटी पुलिस ने कार में बैठे तीसरे कांस्टेबल धर्मवीर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मृतक कांस्टेबल संदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना सिटी रोपड़ के ASI सोहन सिंह ने बताया कि कांस्टेबल धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह रोपड़ के साथ लगते

जिला नवांशहर की आसरों चौकी में तैनात हैं। गत रात अपने साथी कांस्टेबल संदीप सिंह निवासी हसनपुर कलां तथा नरेंद्र पाल सिंह निवासी ताजोवाल दोनों थाना काठगढ़ के साथ कार में रोपड़-नवांशहर बाईपास मार्ग पर बने सतलुज दरिया पर घल्लूघारा के संबंध में गश्त कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने पुल क्रॉस कर अपनी कार को दोबारा नवांशहर की तरफ मोड़ा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उनकी कार को क्रॉस करने के बाद गाड़ी एक साइड को दबा दी।

इसके चलते उनकी कार का संतुलन बिगड़ने के कारण कार पुल की सेफ्टी दीवार से जा टकराई। हादसे में कार चालक संदीप सिंह व अगली सीट पर बैठे नरेंद्र पाल सिंह गंभीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सरकारी अस्पताल रोपड़ में पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने संदीप सिंह को मृतक एलान दिया जबकि नरेंद्र पाल सिंह को गंभीर घायल होने के चलते प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतक कांस्टेबल संदीप सिंह (30) वर्षीय दो बहनों का इकलौता भाई था और अपने पीछे पत्नी, माता-पिता व 4 वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। इस घटना के बाद काठगढ़ क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक संदीप सिंह SSP कार्यालय में तैनात था, लेकिन घल्लूघारा दिवस के मद्देनजर उसे थाना काठगढ़ के अंतर्गत आती आसरों चौकी में तैनात किया गया था।