.
police will be black color ban during donald trump agra visits uttar pradesh agra UP
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ आगरा : ताजननगरी में 24 फरवरी को आप काले कपड़े पहनकर न निकलें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं / पुलिस आपसे पूछेगी कि आपने काले कपड़े क्यों पहने हैं / हो सकता है कि आपको चौराहे पर रोक दिया जाए /
.अगर आप कभी किसी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे हैं तो हो सकता है कि पुलिस आपको कुछ समय के लिए थाने पर बिठा लें, हालांकि इसका कोई आदेश जारी नहीं किया गया है लेकिन पिछले एक साल से वीवीआईपी विजिट पर सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया जा रहा है /
.आगरा में हुई प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष की रैली में काले पकड़े वालों को एंट्री नहीं दी गई थी / काले कपड़े वालों को रोकने का आदेश ऐन वक्त पर मौखिक रुप से जारी किया जाता है, इसलिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे /
.दरअसल, 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं / उनकी सुरक्षा को लेकर आगरा में अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं / पुलिस की उन लोगों पर नजर रहेगी जो अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं /
.शहर में लगभग 400 खुराफाती हैं / ये लोग अलग-अलग मौकों पर अमेरिका का विरोध कर चुके हैं / खुफिया पुलिस इन सभी की सूची बना रही है / इन्हें 23 फरवरी को ही नजरबंद कर दिया जाएगा / ट्रंप के वापस चले जाने के बाद इन्हें छोड़ा जाएगा /
.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के लिए सुरक्षा के बंदोबस्त किए जा रहे हैं / व्यापक योजना तैयार की गई है / इस पर अमल शुरू कर दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
police will be black color ban during donald trump agra visits uttar pradesh agra UP






































