.
Political Reactions on Bollywood Actor Rishi Kapoor’s Death
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया / वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे / ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था / वह आईसीयू में थे / ऋषि कपूर की मौत पर सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि राजनीतिक क्षेत्र भी शोक में डूब गया है /
.This is a terrible week for Indian cinema, with the passing of another legend, actor Rishi Kapoor. A wonderful actor, with a huge fan following across generations, he will be greatly missed. My condolences to his family, friends & fans all over the world, at this time of grief.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 30, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया है / राहुल गांधी ने कहा, ‘’भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है / एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, उन्हें बहुत याद किया जाएगा / इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना.,
.Deeply saddened by the sudden demise of actor Rishi Kapoor. He entertained several generations of Indians throughout his career. What a terrible loss.. My condolences to the grieving family. May God bless his soul.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 30, 2020
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ / उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया / कितना भयानक नुकसान हुआ है / शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे,’’
.यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि युवा दिलों की धड़कन रहे बहुमुखी अभिनय-कला के धनी ऋषि कपूर जी का निधन एक युग का अंत है, भावभीनी श्रद्धांजलि! उनकी गुनगुनाती यादें यूं ही गूंजती रहेंगी,‘चल कहीं दूर निकल जाएं…,’’
.सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है, वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे, उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना,’’
.मशहूर कवि कुमार विश्वास ने कहा कि बाल कलाकार से ले कर चार्मिंग युवा, एक परिपक्व अभिनेता और फिर एक वरिष्ठ अभिनेता, आप से राब्ता बना ही रहा! विरासत में मिली पूंजी को निभाना और उसे अगली पीढ़ी तक अक्षत-अक्षर-अनघ रूप में पहुंचाना मुश्किल काम होता है, आप ने निभाया, दिखाया, सिखाया! विदा! ॐ शांति,’’
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Political Reactions on Bollywood Actor Rishi Kapoor’s Death






































