PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिलान्यास, करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ

prime minister modi laid the foundation stone of asia largest airport

PTB Big News नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास कर दिया है। इस जेवर एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य जारी है और इसे चार चरणों में 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। 6200 हेक्टेयर में यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। इसके बन जाने के बाद उत्तर प्रदेश में पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे। यूपी पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का पहला राज्य होगा। यूपी में लखनऊ, बनारस, कुशीनगर, जेवर और अयोध्या ये पांच अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर अंकित हो गया है। इसका बहुत बड़ा लाभ दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी के करोड़ों लोगों को होगा। देश के लिए आप सभी को पूरे देश को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का नया भारत आज एक से बढ़कर एक बेहतरीन आधुनिक संरचनाओं का निर्माण कर रहा है। बेहतर सड़कें, बेहतर रेल ये सब प्रोजेक्ट ही नहीं होते बल्कि पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देते हैं।

गरीब हो या मध्यम वर्ग किसान हो या व्यापारी मजदूर हो या उद्यमी सभी को बहुत लाभ मिलता है। इंफ्रास्ट्रक्चर की ताकत कनेक्टिविटी से बढ़ जाती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी की वजह से एक बेहतरीन मॉडल बनेगा। जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट चार एक्सप्रेसवे, मेट्रो, बुलेट ट्रेन व पॉड टैक्सी से जुड़ेगा।

इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि मेट्रो और बुलेट ट्रेन के स्टेशन एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में ही होंगे, इससे हवाई सफर करने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा और वह बिना किसी झंझट के एयरपोर्ट तक पहुंच पाएंगे। सरकार का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट के शुरू हो जाने पर इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।

अधिकारियों का कहना है कि जेवर एयरपोर्ट की वजह से इस क्षेत्र में करीब 10,000 करोड़ रुपए का निवेश आएगा। साथ ही यह एयरपोर्ट अलीगढ़, हापुड़, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और बुलंदशहर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराएगा। अधिकारियों का कहना है कि हवाईअड्डे के पहले चरण में करीब 8,914 करोड़ रुपये का निवेश होगा और यहां से सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होने लगेगी।