.
.
PTB Big Accident News punjab chandigarh two ASI killed and two injured in collision of car and truck due to fog
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है / राज्य के विभिन्न इलाकों में आज सुबह के समय कोहरे की चादर की वजह से एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो एएसआईयों की मौके पर ही मौत हो गई व दो पुलिस एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए /
.
.
जानकारी के अनुसार यह भयानक हादसा बरनाला के पास आज सुबह के समय घने कोहरे के कारण हुआ / इस दौरान एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक के नीचे जा घुसी / इससे कार में सवार पंजाब पुलिस के दो एएसआईयों की मौत हो गई, जबकि दो एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए / बताया जा रहा है कि यह एएसआई मुक्तसर के थे और ड्यूटी के लिए रिट्ज कार में पटियाला जा रहे थे /
.
.
आपको बता दें कि कोहरे के कारण रेल यातायात पर भी कोहरे का असर पड़ा है / इस कारण ट्रेनें लेट से चल रही हैं / लंबी दूरी की ट्रेनों के काफी देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है / राज्य में हवाई सेवाओं पर भी नजर आ रहा है / चंडीगढ़ और अमृतसर हवाई अड्डे से विमानों की उडानों पर असर पड़ रहा है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News punjab chandigarh two ASI killed and two injured in collision of car and truck due to fog




































