.
.
PTB Big Breaking News A terrible explosion in the factory Death of two Many injured Uttarakhand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ उत्तराखंड : उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल जिले की एक फैक्टरी में विस्फोट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जख्मी हो गए /
.
कोटद्वार थाने के प्रभारी (एसएचओ) मनोज रतूड़ी ने बताया कि कोटद्वार तहसील के जशोधरपुर औद्योगिक इलाके में स्थित पीएल स्टील प्रा. लि. में एक स्टील के बक्से को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया जा रहा लेकिन उसमें विस्फोट हो गया /
.
.
उन्होंने बताया कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गैस सिलंडेर के पास खड़े तीन अन्य जख्मी हो गए / रतूड़ी ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के अररिया निवासी अफरोज़ (27) और उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी रानी सिंह (24) के तौर पर हुई है /
.
.
उन्होंने कहा कि घायलों को नजदीकी शहर नजीबाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है / एसएचओ ने बताया कि जांच चल रही है और पता लगाया जा रहा है कि क्या फैक्टरी मालिक की ओर से कोई चूक हुई है जिस वजह से विस्फोट हुआ है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News A terrible explosion in the factory Death of two Many injured Uttarakhand




































