.
.
PTB Big Breaking News Amritsar sgpc employee poor handling
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : श्री हरिमन्दिर साहिब में आने वाली संगत को अपना निशाना बना कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एस.जी.पी.सी. के एक कर्मचारी को पुलिस ने काबू किया है / इस कर्मचारी की गिरफ़्तारी के बाद SGPC सदस्यों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है /
.
.
जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि राजिन्दर सिंह नाम का यह सेवक गुरुद्वारा पिपली साहिब में सेवा करता था जो अपने गिरोह के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचा और गुरूघर के सरोवर में स्नान कर रहे बैंक के रिटायर्ड मैनेजर का पर्स चोरी करने लगा, जिसको मौके पर मौजूद सेवकों और संगतों की तरफ से रंगे हाथों काबू कर लिया गया, जिसके बाद इस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया /
.
.
आपको बता दें कि कि इससे पहले राजिन्दर सिंह श्री हरिमन्दिर साहिब में ही बतौर सेवक काम करता था, जहां संगत का सामान चोरी करते उसे काबू कर लिया गया और नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था / इस घटना के कुछ समय बीत जाने के बाद उसे फिर बहाल कर दिया गया, लेकिन उसे श्री हरिमन्दर साहिब की जगह गुरुद्वारा श्री पिपली साहिब में बतौर सेवक तैनात कर दिया गया था /
.
.
फ़िलहाल पुलिस ने पकड़े गए SGPC के कर्मचारी राजिन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है व उसके खिलाफ क़ानूनी करवाई करते हुए गहनता से पूछताछ की जा रही है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Amritsar sgpc employee poor handling






































