.
.
.
PTB Big Breaking News city banks will be closed for five days from 20th of december
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : बैंक में काम है तो 20 दिसंबर तक हर हाल में निपटा लें, नहीं तो आपका काम अब 26 दिसंबर के बाद होगा / चालान, ड्रॉफ्ट और चेक से पेमेंट लेने वाले गुरुवार तक लेनदेन कर लें, क्योंकि 21 से 26 दिसंबर के बीच पांच दिन बैंक बंद रहेंगे /
.
.
दरअसल, ऑल इंडिया ऑफिसर कन्फडरेशन के आह्वान पर 21 दिसंबर को बैंक कर्मी केंद्र की नीति के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे / 22 को महीने का चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी /
.
सोमवार 24 को बैंक की शाखाएं खुलेंगी / अगले दिन 25 को बड़ा दिन का अवकाश है और 26 को यूनाइटेड फोरम की तरफ से फिर बैंकों में हड़ताल है / इतने दिनों तक बैंक बंद होने की वजह से खाताधारकों के चेकों के क्लीयरेंस में बाधा आ सकती है और लोगों को कैश की किल्लत ङोलनी पड़ सकती है /
.
केंद्र सरकार के गलत फैसला, विलय का विरोध, लंबित वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार से बैंक कर्मियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया है / बुधवार को सभी बैंक के कर्मी और अधिकारी बैज लगाकर कामों का निपटारा किया / यह विरोध 20 तक जारी रहेगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News city banks will be closed for five days from 20th of december




































