.
.
PTB Big Breaking News jammu and kashmir blast near loc in mendhar of poonch
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : पुंछ जिले के मेंढर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास आईईडी विस्फोट हुआ है / विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि 8 जवानों के घायल होने की खबर है / सभी घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर उधमपुर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.
.
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में स्टेट बैंक आफ इंडिया (एसबीआई) के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकियों ने मंगलवार की देर शाम ग्रेनेड हमला किया, हालांकि, ग्रेनेड बैंक की दीवार से टकराकर फट जाने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ /
.
.
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका / इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की / गोलीबारी का जवाब दिए जाने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले / घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया / हालांकि, इस बारे में अभी पुलिस की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu and kashmir blast near loc in mendhar of poonch






































