.
.
PTB Big Breaking News jammu encounter underway between security forces and terrorists in pulwama district
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई / जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अभी तक तीन आतंकी मारे गए हैं, जबकि अभियान में एक जवान के शहीद होने की भी खबर आ रही है / यह मुठभेड़ अब भी जारी है /
.
.
मारे गए आतंकी की पहचान वाटेंड जहूर ठोकर उर्फ फौजी के रूप में हुई है / सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा हुआ है / मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जहूर ठोकर पहले सेना में था और 2016 में आतंक की राह पर चल पड़ा था /
.
.
इस एनकाउंटर के बाद इलाके के युवाओं ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया / इस झड़प में दो स्थानीय नागरिकों की मौत की खबर है / एतिहातन इलाके में इंटरनेट और बारामूला-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया है /
.
.
सुरक्षाबलों को पुलवामा के खारपुरा के एक सेब बागान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी / इसके बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार सुबह इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू किया / इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ पाकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबल के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News jammu encounter underway between security forces and terrorists in pulwama district




































