PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

एटीएस को मिली बड़ी सफलता, दो खालिस्तानी आंतकी गिरफ्तार,

PTB Big Breaking News khalistani supporter arrest in pune Punjab 

.

.

.

PTB Big Breaking News khalistani supporter arrest in pune Punjab 

दोनों का संबंध पंजाब के इस इलाके के साथ है जुड़ा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ पुणे : देश में फैले खालिस्तानी नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए महाराष्ट्र एटीएस की पुणे टीम ने खालिस्तानी ग्रुप एक सदस्य को गिरफ्तार किया है / आरोपी का नाम हरपाल सिंह नाइक है और उससे एक बंदूक और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं / पंजाब के रोपड़ जिले के रहने वाले हरपाल को एटीएस ने चकन शिकरापुर रोड से पकड़ा था / आरोपी की उम्र 42 साल है और वह यहां ट्रेलर व ड्राइवर के तौर पर काम करता था /

.

.

उससे कंपनी का आईडी कार्ड, एक खाली चेक, एक एटीएम कार्ड और बैंक अकाउंट की डिटेल्स मिली हैं / उसकी निशानदेही पर एटीएस ने पंजाब से दूसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया / उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया जाएगा / दूसरे आरोपी का नाम पुलिस ने नहीं बताया है / हरपाल को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा / जहां से उसे 17 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है /

.

.

पूछताछ में जांच के दौरान एटीएस को पता चला कि नाइक खालिस्तान की अवधारणा, एक अलग राज्य पर विश्वास करता है / आज एटीएस ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, वह इंटरनेट पर काफी सक्रिय था और कथित तौर पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल अस्त्रों की खरीद और युवाओं को देश में आतंकी हमले करने को प्रेरित करने के लिए किया करता था /

.

.

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Breaking News khalistani supporter arrest in pune Punjab