.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB Big Breaking News Trinity College Jalandhar regarding Sports bonanza 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : ट्रिनिटी कॉलेज जालंधर में स्पोर्ट्स बोनांजा 2019 मुकाबला अपनी अमूलय यादों को छोड़ता हुआ समाप्त हो गया / ट्रिनिटी स्पोर्ट्स बोनांजा 2019 मुकाबला 15 फरवरी से 16 फरवरी 2019 तक चला जिस के अंतर्गरत विद्यार्थियों ने पुरे जोश से खेलो में भाग लिया / कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को दो टीमों में विभाजित किया गया / जिनके नाम शेर-ऐ-ट्रिनिटी तथा निर्भय रखा गया /

इस दौरान शेर-ऐ-ट्रिनिटी के कप्तान प्रो. निधि तथा प्रो. बलजीत कौर थे / निर्भय टीम के कप्तान प्रो. पूजा गाबा तथा प्रो. जेस्सी जूलियन थे / खेल मुकाबलों में क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबाल, टेबल टेनिस, चैस के मैच के इलावा 100 मीटर, 200 मीटर रेस, शॉट पुट, लॉन्ग जम्प आदि के खेल करवाए गए / आज का प्रोग्राम दो सेशनों में करवाया गया / सुबह के सेशन की शुरुआत 10 बजे हुई जिस में खिलाडियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरदार मनजिंदर सिंह (सीनियर अधिवक्ता तथा मेंबर बार कौंसिल ऑफ़ पंजाब तथा हरियाणा) मुख्य मेहमान बन कर पुहंचे / इस प्रोग्राम की शुरुआत भक्ति संगीत से हुई /

इस के बाद मार्च पास हुआ जिसमें कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया / बेस्ट मार्च पास का इनाम, कॉमर्स विभाग ने जीता मुख्य मेहमान मनजिंदर सिंह जी ने अपने भाषण में विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया / दोपहर का सेशन तीन बजे शुरू हुआ, जिसमें फादर जैवेयर चैयरमेन एजुकेशन बोर्ड जालंधर डायसिस के मुख्य मेहमान बन कर पहुंचे /
इस मोके 100 मीटर, 200 मीटर, रेस, शॉट पूत, लॉन्ग जम्प, खेल करवाई गयी / फादर जैवेयर जी ने अपने भाषण में विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया की अच्छी सेहत से ही अच्छी सोच बनाई जा सकती है / कॉलेज के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह से इस खेल में भाग लिया / इसके बाद खेलों में जीत प्राप्त करने वाले खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया / जिसमें वॉलीबाल लड़के क्रिकेट लड़के में शेरे ट्रिनिटी टीम विजय रही और क्रिकेट (लड़कियां), खो-खो (लड़कियां) निर्भय टीम विजेता रही /

बेस्ट एथलीट अवार्ड (लड़के) जूनियर को दिया गया और बेस्ट एथलीट अवार्ड (लड़की) मेघा को दिया गया / बेस्ट ओवरआल ट्रॉफी शेरे ट्रिनिटी के विद्यार्थियों ने जीता / इस मौके पर विद्यार्थियों का उत्शाह बढ़ाने के लिए जालन्धर वेस्ट से कौंसलर श्रीमती सुनीता रिंकू, कॉलेज के डॉयरेक्टर फादर पीटर, प्रिंसिपल अजय पराशर, सिस्टर रीता, सिस्टर प्रेमा, प्रो. बलजीत, प्रो. जेस्सी जूलियन, प्रो. पूजा गाभा, प्रो. निधि शर्मा, प्रो. मलकियत, प्रो. अशोक, प्रो. नवदीप सिंह प्रो. सुरेश तथा कॉलेज के टीचर्स व विद्यार्थी भारी संख्या में उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Trinity College Jalandhar regarding Sports bonanza 2019






































