.
.
PTB Big Bus Accident News Malerkotla Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मालेरकोटला : दिसंबर महीने की शरुआत से ही पंजाब के साथ-साथ पुरे उतर भारत में धुंध की छटा छाने लग गई है और ऐसे में सड़क हादसों की संख्या भी लगतार बढ़ रही है / आज ऐसा ही एक हादसा मालेरकोटला के एक प्रसिद्ध शिक्षा संस्थान सीता ग्रैमर कान्वैंट स्कूल की बस पलटने के कारण हो गया / गनीमत यह रही की बस की रफ्तार तेज नहीं थी जिसकी बजह से स्कूल विद्यार्थी बाल-बाल बच गए /
.
.
जानकारी के अनुसार स्कूल बस चालक बचित्तर सिंह चपड़ोदा ने बताया कि वह सुबह के समय जब गांव लांगडिय़ां से न्यामतपुर की ओर बस लेकर जा रहा था तो सामने से एक सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल अमरगढ़ का विद्यार्थी अपने मोटरसाइकिल पर आ रहा था की अचानक उसका मोटरसाइकिल बस के आगे गिर गया,
.
.
जिसको बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस खेतों में पलट गई / इस दौरान बस में 27 विद्यार्थी और 2 अध्यापक सवार थे, जिनको मौके पर मौजूद लोगों ने बस का पिछला शीशा तोड़ कर बाहर निकाला /
.
इस दौरान बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने विद्यार्थियों को बस में से बाहर निकाला और घायल मोटरसाइकिल सवार छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया / जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए पटियाला के लिए रैफर कर दिया गया है / घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Bus Accident News Malerkotla Punjab




































