PTB News

Latest news
Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे? पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास, Trump's Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब... आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा, पी सीएम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने आर्टिकल राइटिंग कॉम्पिटिशन रखा, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा शोध और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे ग्रेजुएट्स ने यू.के.जी ग्रेजुएशन समारोह में बढ़ाया एक बड़ा कदम, एक तरफ Share Market में हाहाकार, तो दूसरी तरफ आखिर क्यों बढ़ा ATGL का शेयर 16% तक, जाने इसके पीछे की ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमक बिखेर...
Translate
[gtranslate]

जिला जालंधर में निगम अधिकारीयों की सांठगांठ से हो रहा है अवैध कॉलोनियों का धड़ल्ले से निर्माण,

PTB Big City Exclusive News Construction of illegal colonies in Jalandhar MLA and Councilors Navjot singh sidhu 

.

.

PTB Big City Exclusive News Construction of illegal colonies in Jalandhar MLA and Councilors Navjot singh sidhu  

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जिला जालंधर में गत दिवस जेडीए विभाग द्वारा की गई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी करवाई के बाद शायद अभी तक नगर निगम प्रशाशन से लेकर जिले के मेयर जगदीश राज राजा अभी तक ऑंखें मूँद कर बैठे हुए हैं और कॉलोनाईजर इसी बात का फायदा लेकर धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियों का निर्माण कर रहे हैं और निगम विभाग में बैठे अधिकारीयों की चांदी हो रही है / जिनको कोई भी पूछने वाला नहीं है /

.

.

हमने अपनी पिछले खबर में भी यह लिखा था की जिले में हो रहे अवैध निर्माणों में निगम अधिकारी ही नहीं विधायकों से लेकर उनके साथ उड़े हुए कुछ लोग भी शामिल हैं क्योंकि विधायकों के अधीन पड़ते कई इलाकों में लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं जिनके खिलाफ कई बार खुद विधायकों ने करवाई करने का आश्वासन मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में तो दिया गया लेकिन उसके बाद विधायक चाहे किसी भी हल्के का हो पता नहीं कहां गुम हो गए कुछ पता नहीं?

.

हद तो तब हो गई जब वोट लेने के लिए अपने हल्के के अधीन पड़ते वार्डों के हाथ जोड़कर चक्कर लाने वाले विधायकों ने जीत हासिल करने के बाद कभी विधायकों ने अपने पार्षदों से यह पता नहीं किया कि क्या आपके इलाके में कोई सड़क, बिजली, पानी से लेकर लोगों की कोई समस्या तो नहीं जिसका निवारण ना हो रहा हो, पर इन विधायकों को अपने और कामों से फुर्सत हो तो ना, हाँ फुर्सत के पल यह तब निकालेंगे जब लोकसभा 2019 के चुनावों की तारीख का एलान हो जायेगा /

.

खेर फ़िलहाल जिला जालंधर में इन विधायकों के हल्कों में लगातार अवैध बिल्डिंगों से लेकर अवैध कॉलोनियों का निर्माण कार्य धड़ल्ले से पंजाब कांग्रेस के निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के आदेशों के बाद भी चल रहा है /

.

ऐसा ही एक मामला जालंधर के पठानकोट चौक के पास स्थित गांव रेरू में पीर बाबा जी की दरगाह के आगे बने बचिंत नगर में लगभग 100 मरले की जमीन पर सड़के काट के प्लाट बेचने का काम चुपके से किया जा रहा है / यही नहीं यह कालोनाईजर कोठियों का भी धड़ल्ले से निर्माण कर रहा है / जिसने अपनी तरफ से ही अवैध सीवरेज की खोदाई का काम शुरूकर रखा है /

.

बताया जा रहा है की इस कॉलोनी का मालिक NRI है और उसने इस कॉलोनी को मालिकाना हक किसी और को दे रखा है / यही नहीं शहर से काफी दूर बन रही इस कॉलोनी में प्लाट की कीमत पर मरला 3 लाख 50 हजार रूपए रही गई है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को शायद यह कॉलोनाईजर दिखाई ही नहीं दे रहे जो सरकार को लगातार करोड़ों का चुना लगा रहे हैं और जब किसी विधायक से कोई आम आदमीं काम करवाने अगर गलती से उनके दफ्तर में चला जाये तो उनका एक ही जवाब होता है कि भाजी फंड ही नहीं है काम कहां से करवाएं, लेकिन आप परेशान ना हों हम जल्दी जुगाड़ लगाकर कुछ न कुछ आपका करवा देते हैं /

अगर विधायकों के वोट मिलने से पहले के सुर और बाद के सुरों का हिसाब लिया जाये तो अगर उन्होंने जीत हासिल करने के बाद जनता को यही कुछ जवाब देना होता है तो क्यों चुनवों में जनता को बनाया जाता है मुर्ख?

अगर यह स्टोरी आपको पसंद आई हो तो इस स्टोरी के लिंक को शेयर जरूर कीजिये गए /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big City Exclusive News Construction of illegal colonies in Jalandhar MLA and Councilors Navjot singh sidhu