.
.
PTB Big City News RJ Pak Pak Deepak to be sveep ICON for Jalandhar Cantt Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जिला प्रशासन ने लोक सभा मतदान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए चल रहे स्वीप प्रोगराम के अंतर्गत प्रसिद्ध रेडियो जॉकी पक पक दीपक को ‘ज़िला आइकन’के तौर पर चुना है /
.
.
सचिव, क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अथारिटी कम सहायक रजिस्ट्रेशन अधिकारी जालन्धर कैंट डा. नयन जस्सल ने कहा कि पक पक दीपक रेडियो 98.3 एफ.एम. के उत्तर भारत में प्रसिद्ध आर.जे. हैं जो देश और विदेश में अनेक बड़े प्रोगरामों में भी अपनी काबलियत दिखा चुके हैं /
.
.
इसके इलावा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेस बुक और यू.ट्यूब पर भी बड़ी संख्या में लोग इनको फालो करते हैं, जिससे वह नैतिक तौर पर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर सकते हैं /
.
.
उन्होनें कहा कि जिलाधीश कम ज़िला चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में स्कूलों और कालेजों में बड़ी संख्या में समागम करवाए जाएंगे, जहाँ युवाओं को उन के लोकतंत्रीय अधिकार की महत्ता के बारे में बताया जायेगा / उन्होनें आशा व्यक्त की कि श्री दीपक स्वीप अभियान के आइकन के तौर पर शानदार सेवाएं देंगे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News RJ Pak Pak Deepak to be sveep ICON for Jalandhar Cantt Jalandhar






































