.
.
PTB Big Crime News bathinda punjab husband wife fight punjab bhatinda doctor husband beat up his wife-in bhatinda
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ बठिंडा : एक सभ्य परिवार की महिला सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी / लोगों ने उसे इस हाल में देखा तो उसके पास गए / महिला से उसके डॉक्टर पति की हैवानियत के बारे में सुनकर सभी भौंचक्केे रह गए / दरअसल, घरेलू विवाद में पति ने पहले उसे बुरी तरह पीटा और बाद में उसका हाथ व नाक बुरी तरह से नोच डाला / इसके बाद डॉक्टर अपनी पत्नी को लहुलूहान हालत में अस्पताल में दाखिल करवाने के बहाने अपने साथ कार में बिठाकर ले गया और बीच रास्ते में सड़क पर फेंककर फरार हो गया /
.
.
सड़क पर गंभीर हालत में पड़ी महिला को पुलिस व नौजवान सोसायटी ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया, जहां पर उसके नाक पर टांके लगाए गए हैं / हालत में स्थिरता के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर फरार पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है /
.
.
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता ने बताया कि उसका पति एक क्लीनिक चलाता है / वह नशे का आदी है / वह उसे नशा करने से रोकती है और इसी बात को लेकर वह झगड़ा करता है / सोमवार को उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया / जिसके बाद उसके पति ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और बाद में गुस्से में आकर उसका नाक व हाथ नोंंचकर उसे गंभीर घायल कर दिया / थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News bathinda punjab husband wife fight punjab bhatinda doctor husband beat up his wife-in bhatinda






































