.
.
PTB Big Crime News Delhi jammu delhi duranto express looted by unidentified assailants on the outskirts of delhi today
चाकू की नौक पर की लूट की वारदात को दिया अंजाम, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली के बादली इलाके में दूरंतो एक्सप्रेस में लूटपाट की खबर है / बताया जा रहा है कि ट्रेन बादली में रुकी हुई थी, जब कुछ बदमाश एसी कोच में घुस आए और चाकु की नौक पर यात्रियों से नकदी व मोबाइल फोन छीनकर ले गए /
.
.
जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है जब बादली रेलवे स्टेशन के आउटर पर पैसेंजरों से जमकर लूटपाट की गई / पुलिस का इस मामले में कहना है कि लूटपाट को अंजाम देने वाले लुटेरे 3 से 4 थे / इसलिए यह वारदात डकैती नहीं, लूट की श्रेणी में है /
.
.
बताया जा रहा है कि लूटपाट को अंजाम देने के लिए पहले बदमाशों ने ट्रेन के सिग्नल फेल किए और फिर ट्रेन में दाखिल हो गए / बताया जा रहा है कि हथियारबंद बदमाश कोच बी-3 और बी-7 में घुसे और चाकू की नोंक पर यात्रियों को लूटना शुरू कर दिया /
.
वहीं कोच एसी था तो पैसेंजरों की आवाज तक बाहर नहीं आ पाई और जवान को इसकी भनक तक नहीं हुई / करीब 4 बजे ट्रेन बादली आउटर से चली और जब ट्रेन 4:20 बजे सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पहुंची, तब यात्रियों ने पुलिस को शिकायत की /
.
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना संबंधी जांच शुरू कर दी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News Delhi jammu delhi duranto express looted by unidentified assailants on the outskirts of delhi today































