.
.
PTB Big Crime News jalandhar news snatcher escaped from civil hospital
देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर इन चीफ) राणा हिमाचल : जिला जालन्धर में आये दिन पुलिस से जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं जहां सुस्त पुलिस कर्मचारियों के चलते जहां एक तरफ लूटपाट करने वाले गिरोह पुलिस को चक्मा देकर बड़ी वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं वहीं आज ऐसा ही एक मामला सामने आने के बाद पुलिस का काम पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है /
.
.
जानकारी के अनुसार थाना 6 की पुलिस की कस्टडी से एक स्नैचर उस समय भागने में कामयाब हो गया जब आरोपी को आज सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए लाया जा रहा था / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना 6 की पुलिस ने एक दिन पहले ही इस स्नैचर को गिरफ्तार किया था /
.
.
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि थाना 6 के पुलिस कर्मचारी जब आज कल तीन आरोपियों को जब सिविल अस्पताल में मैडीकल करवाने के लिए लाए तो सिविल अस्पताल में 3 आरोपियों में से एक आरोपी अकुंश पुत्र राकेश कुमार कोट मोहल्ला बस्ती शेख जालन्धर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया आरोपी को कुछ दिन पहले ही उसके साथी सुरेश हंस सहित गिरफ्तार किया था / इनके साथ मैडीकल के लिए अन्य मामले में एक आरोपी और भी था /
.
.
फिलहाल आरोपी अकुंश के फरार होने की खबर जैसे ही पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारीयों तक पहुंची तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश में सब जुट गए खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के अभी हाथ नहीं लगा था और जिला पुलिस के अभी भी हाथ पांव फुले हुई हैं / इस ख़बर से साफ जाहिर है की सुस्त जिला पुलिस गर्मी हो या सर्दी कितनी सतर्क है यह आज साफ पता चल गया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News jalandhar news snatcher escaped from civil hospital






































