.
.
PTB Big Election News himachal leaders of himachal cast their vote with family members Himachal pardesh loksabha election 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर सबसे पहले)
PTB Big Political न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला / मंडी / हमीरपुर / कांगड़ा : जालंधर : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान आज चल रहा है / हिमाचल प्रदेश में भी आज ही चार सीटों पर मतदान हो रहा है / प्रदेश भर में सुबह सात बजे से ही मतदान करने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी / जगह-जगह से छुटपुट तकनीकी खामियों की सूचनाएं भी इस दौरान मिलती रहीं हैं / कई जगहों पर मतदान देरी से शुरू होने के कारण मतदाताओं में रोष देखने को मिला / मतदान करने के लिए अधिकतर नेता अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे /
.
.

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ने परिवार सहित मुरहाग स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया /

वहीं हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे व हिमाचल के हमीरपुर सीट से लोकसभा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने भी अपना कीमती वोट कतार में लगकर डाला /
.

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा ने शिमला में डाला वोट /

जेपी नड्डा ने परिवार सहित अपने पैतृक गांव में डाला वोट /

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने मतदान में हिस्सा लिया /
.

मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने दादा पं. सुखराम, पिता अनिल शर्मा व परिवार के साथ वोट डाला /

शिमला संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया /

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी किशन कपूर ने परिवार के साथ वोट डाला /
.

मॉडल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का स्वागत फूल देकर किया गया /

स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता (Independent India’s first voter) श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi) ने आज 32 वीं बार मतदान किया / किन्नौर (Kinnaur) विधानसभा क्षेत्र के तहत 1890 में अस्तित्व में आए सबसे पुराने स्कूल स्कूल Kalpa में श्याम सरण नेगी ने प्रातः करीब 11बजे मतदान किया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Election News himachal leaders of himachal cast their vote with family members Himachal pardesh loksabha election 2019






































