.
.
PTB Big Political News arunachal pradesh npp tirang abo
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : अरुणाचल प्रदेश में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) विधायक तिरोंग अबो सहित 11 लोगों की एक आंतकी हमले में मौत हो गई / आरोप है कि नागा आतंकियों के गुट माने जाने वाले एनएससीएन ने विधायक और उनके समर्थकों की हत्या की है / इस आतंकी हमले में विधायक का पीएसओ भी गंभीर तौर पर घायल हुआ है और उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है /
.
.
यह हमला मंगलवार को संदिग्ध (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड) के आतंकियों द्वारा किए जाने की आशंका है / फिलहाल मौके पर पहुंच कर पुलिस मामलें की जांच में जुटी हुई है / अबो अरुणाचल प्रदेश की खोंसा-पश्चिम सीट से विधायक हैं /
.
वहीं मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने हमले की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की मांग की है / कोनराड संगमा ने कहा कि अरुणाचल के विधायक तिरोंग अबो और उनके परिवार की मौत की खबर से एनपीपी बेहद स्तब्ध और दुखी है / हम इस हमले की निंदा करते हैं और गृह मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी से ऐसे हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं /
.
ये घटना तिरअप जिले के खोनसा इलाकें में हुई है / जिसमें आतंकियों ने विधायक की हत्या की है / तिरोंग आबो खोनसा से एनपीपी के विधायक हैं / विधायक और उनसे समर्थकों की आज सुबह 11 बजे के करीब हत्या की गयी / इस बीच पुलिस के आला अफसर और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और आतंकियों की धड़पकड़ के लिए सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News arunachal pradesh npp tirang abo






































