.
.
PTB Big Political News Lok Sabha ticket will be given to former MP jalandhar KP instead of Chaudhary Santokh Singh Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : एक तरफ जहां देश भर में आज डॉ .भीम राव अंबेडकर साहिब जी की जयंती पर उन्हें सभी देशवासियों ने फूलमालाएं व पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजि भेंटकर उनके द्वारा देश के प्रति किये कार्यों को याद किया /
.
.
लेकिन दूसरी तरफ जालंधर में अंबेडकर साहिब जी की जयंती पर उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब जालंधर की लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोख सिंह को स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा / जानकारी के अनुसार नकोदर चौक में अपने समर्थकों सहित पहुंचे चौधरी संतोख सिंह जैसे ही अंबेडकर चौक में बाबा साहिब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करने लगे तो मौके पर मौजूद दलित समाज के लोगों ने चौधरी संतोख सिंह व उनके स्वर्गीय पिता स. मास्टर गुरवंता सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी / जिसके कारण माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया / लोगों ने इस दौरान यहां तक केह दिया कि काश चौधरी संतोख सिंह की बजाए केपी को कैप्टन टिकट दे देते /

इस दौरान जानकारी देते हुए भारतीय बाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रिय संचालक सुभाष सोंधी, दलित नेता ने अपने साथियों सहित चौधरी संतोख सिंह का जमकर विरोध करते हुए कहा कि यह वही चौधरी है जिसके पिता स्वर्गीय स. गुरवंता सिंह ने डॉ. भीम रॉव अंबेडकर जी के जालंधर पहुंचने पर कालियाँ झंडियां दिखाकर उनका विरोध था /
.
.
ऐसे पखंडी नेताओं को कोई हक नहीं है जो वह डॉ. भीम रॉव अंबेडकर को पुष्प माला अर्पित करें / सुभाष सोंधी ने यह भी कहा कि यह सब वह सिर्फ और सिर्फ राजनीति चमकने के लिए कर रहे हैं, लेकिन इस मौके पर जिला प्रशाशन द्वारा किये गए भारी सुरक्षा इंतजामों के कारण चौधरी संतोख सिंह और उनके समर्थक डॉ. भीम रॉव अंबेडकर जी को किसी तरह पुरष मालाएं अर्पित करके वहां से रवाना हो गए /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Lok Sabha ticket will be given to former MP jalandhar KP instead of Chaudhary Santokh Singh Jalandhar






































