.
.
PTB Big Political News National rajdev murder case former mp shahabuddin charge framed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : पत्रकार राजदेव हत्याकांड मामले में सिवान के पूव सांसद एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता शहाबुद्दीन समेत आठ पर आज आरोप तय कर दिया गया / सुनवाई के दौरान दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन व भागलपुर जेल में बंद अजरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में हुई / बीते पांच जनवरी को एडीजे कोर्ट से केस को विशेष कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था /
.
.
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार की अदालत ने आर.सी 11/2016 मामले में पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन समेत आठ अभियुक्तों के खिलाफ आरोप गठित कर सुनवाई का मार्ग प्रशस्त कर दिया / पूर्व सांसद के अलावा जिन सात अभियुक्तों पर आरोप गठित किया गया है,
.
.
उनमें अजहरुद्दीन वेग, विजय कुमार गुप्ता, रोहित कुमार सोमा, राजेश कुमार, ऋशु कुमार जायसवाल, सोनू कुमार गुप्ता और सोनू कुमार सोनी शामिल हैं / बचाव पक्ष की ओर से वकील शरद सिन्हा ने अदालत में दलील दी जबकि पीडि़त पक्ष की ओर से सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक अतुल कुमार ने बहस में हिस्सा लिया /
.
.
आपको बता दें कि मई 2016 में सीवान के स्टेशन रोड में गोली मारकर पत्रकार राजदेव की हत्या कर दी गई थी / पत्नी के बयान पर अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी / सीबीआई ने इस मामले में 21 अगस्त 2017 में चार्जशीट दाखिल की / अब सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News National rajdev murder case former mp shahabuddin charge framed



































