.
.
PTB Big Political News Punjab mlas of punjab will have to submit property returns january
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के विधायकों को 1 जनवरी, 2019 तक प्रॉपर्टी रिटर्न जमा करवानी होगी / विधानसभा सचिवालय ने एक प्रोफार्मा जारी किया है / जारी पत्र में कहा है कि प्रोफार्मा की कॉपी भेजकर दोबारा हिदायत दी जाती है कि अचल संपत्ति बारे सचिवालय को सूचित किया जाए /
.
.
इस बाबत 29 अक्तूबर को भी पत्र भेजा गया था / अब नया पत्र जारी किया है, ताकि 1 जनवरी तक सभी विधायक अपनी और अपने परिवार की अचल संपत्ति बारे सचिवालय को सूचित करें / पंजाब सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में विधायकों की संपत्ति घोषित करने का वायदा किया था / सत्ता में आते ही कांग्रेस ने बाकायदा प्रस्ताव पारित कर विधायकों की संपत्ति का ब्यौरा देना लाजमी कर दिया था /
.
.
इसी कड़ी में सरकार ने विधानसभा में द पंजाब लैजिस्लेटिव असैंबली (सैलरीज एंड अलाऊंस ऑफ मैंबर्स) अमैंडमंैट बिल, 2017 पेश किया / हालांकि बिल पास होने के बावजूद अमूमन विधायकों ने संपत्ति घोषणा को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई / 9 जनवरी को द पंजाब लैजिस्लेटिव असैंबली (सैलरीज एंड अलाऊंस ऑफ मैंबर्स) अमैंडमैंट एक्ट के नोटीफिकेशन के बाद भी विधायकों ने अभी तक संपत्ति घोषित करने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखाई है /
.
.
इसके चलते विधानसभा सचिवालय ने 29 अक्तूबर को पत्र जारी किया था ताकि संशोधित एक्ट मुताबिक विधायक 1 जनवरी तक संपत्ति घोषित कर दें / इसके बावजूद विधायक संपत्ति घोषणा की पहल नहीं कर रहे हैं / इसके चलते अब एक बार फिर विधानसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर सभी विधायकों को जल्द संपत्ति घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Punjab mlas of punjab will have to submit property returns january

































