.
.
PTB Big Political News Punjab partap singh bajwa tweet viral congress party punjab capton amrinder singh CM Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने में नाकाम रहने पर विधायकों को जिम्मेदार ठहराने संबंधी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का स्वागत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि हार के लिए अंत में राज्य नेतृत्व को ही जवाबदेह बनाया जाना चाहिए / इस पर राज्यसभा के सदस्य और कैप्टन के विरोधी प्रताप सिंह बाजवा ने उन पर निशाना साधने की कोशिश की है /
.
.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष बाजवा ने ट्वीट किया, “मैं मिशन 13 (पंजाब में सभी 13 सीटें जीतने के कांग्रेस के लक्ष्य) के लिये पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराने के राहुल गांधीजी और पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत करता हूं /
I welcome the decision of @RahulGandhi ji & the party high command to make PB Ministers, MLAs and cadre responsible for Mission 13.
But, in the end, it is the State leadership that must be held accountable. One must lead by example, and if not, then let others grace the podium. https://t.co/SutMiSv1HY
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) April 24, 2019
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बीते दिन कहा था कि पंजाब में लोकसभा चुनाव के दौरान अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने में नाकाम रहने वाले मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया जाएगा / उन्होंने कहा था कि पार्टी उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाने वाले विधायकों को अगले विधानसभा चुनावों में टिकट भी नहीं दिया जाएगा /
.
.
अब देखना यह होगा की कैप्टन द्वारा और राहुल गाँधी द्वारा दी गई यह चेतावनी का कितना असर विधायकों पर होगा है और लोकसभा उम्मीदवारों को यह विधायक कितना फायदा पहुंचने में कामयाब होते हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Punjab partap singh bajwa tweet viral congress party punjab capton amrinder singh CM Punjab






































