PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, एच.एम.वी. ने शीरोज अवार्ड-2026 के साथ नारीत्व की भावना का जश्न मनाया, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट, जालंधर के छात्रों ने माताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला ... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ड्रग्स के गलत इस्तेमाल पर छोटी अवेयरनेस टॉक आयोजित की, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, पंजाब के लोगों को भगवंत मान सरकार ने दी बड़ी राहत, पंजाब में बिजली दरों में की भारी कमी पंजाब में फिर चली गोलियां, सरपंच पर की फॉर्च्यूनर में सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग, गंभ... चारधाम यात्रा 2026 को लेकर ऑनलाइन शुरू हुई रजिस्ट्रेशन, इस दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, अनिल-अंबानी की रिलायंस पावर के ठिकानों पर सुबह के समय ED की 15 टीमों ने फिर मारा छापा, सुखबीर बादल ने किया ऐलान, सरकार बनते ही गांवों और शहरों को करवाएंगे समान नागरिक सुविधाएं मुहैया,
Translate
[gtranslate]

सुप्रीम कोर्ट से राफेल सौदे पर मोदी सरकार को क्लीन चिट, जानें बड़ी बातें,

PTB Big Political News rafale deal central government got clean chit from supreme court know big things

.

.

PTB Big Political News rafale deal central government got clean chit from supreme court know big things

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : पिछले काफी समय से राफेल सौदे को लेकर विपक्ष मोदी सरकार को आड़े हाथ लेता आ रहा है / कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमूमन हर रैली और हर संबोधन में सरकार पर इस सौदे को लेकर हमला किया है / उनका कहना है कि अनिल अंबानी को जानबूझकर इस सौदे का ऑफसेट पार्टनर बनाया गया है,

.

.

जबकि पहला यह सौदा फ्रांस की दसॉल्ट का एचएएल के साथ होना था / इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय में कई याचिकाएं दाखिल की गई थीं जिसे आज न्यायालय ने खारिच कर दिया और इस सौदे को हरी झंडी दे दी है /

.

न्यायालय के फैसले ने जहां सरकार को बहुत बड़ी राहत दी है वहीं विपक्ष के लिए यह तगड़ा झटका है / अब विपक्ष इसकी संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच करवाने की मांग कर रहा है / बहरहाल हम आपको बताते हैं इस सौदे को लेकर न्यायालय ने क्या-क्या बड़ी बाते कहीं /

.

1. राफेल सौदे में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर संदेह करने का कोई अवसर नहीं है /

2. हमें लड़ाकू विमानों की जरूरत है और देश लड़ाकू विमानों के बगैर नहीं रह सकता है /

3. राफेल लड़ाकू विमानों की कीमत पर निर्णय लेना अदालत का काम नहीं है /

.

4. हमें फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नजर नहीं आता है /

5. न्यायालय ने कहा कि सितंबर 2016 में जब राफेल सौदे को अंतिम रूप दिया गया था, उस वक्त किसी ने खरीद पर सवाल नहीं उठाया था /

6. उच्चतम न्यायालय ने माना कि भारतीय वायुसेना में राफेल की तरह के चौथी और पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को शामिल करने की जरूरत है /

.

7. न्यायालय ने कहा कि वह सरकार को 126 या 36 विमान खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता है /

8. न्यायालय ने कहा कि राफेल सौदे पर सवाल उस वक्त उठे जब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने बयान दिया, यह न्यायिक समीक्षा का आधार नहीं हो सकता है /

9. शीर्ष अदालत ने कहा कि कीमतों के तुलनात्मक विवरण पर फैसला लेना अदालत का काम नहीं है /

10. पीठ ने कहा कि खरीदी, कीमत और ऑफसेट साझेदार के मामले में हस्तक्षेप के लिए उसके पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं है /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Political News rafale deal central government got clean chit from supreme court know big things