PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

देश के प्रधानमंत्री जयपुर में कोंग्रेसियों पर खूब बरसे, कहा भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का है शिष्टाचार,

PTB Big Political News rajasthan assembly elections pm modi today dausa inaugurated a rehearsal 

.

.

PTB Big Political News rajasthan assembly elections pm modi today dausa inaugurated a rehearsal 

हमारा नारा ‘मेरा पोलिंग बूथ सबसे मजबूत’ (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान के सुमेरपुर में कहा कि राजस्थान में भाजपा को विजयी बनाने का फैसला यहां की जनता ने कर लिया है / लोग भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय ले चुके हैं / अब हमें हर पोलिंग बूथ जीतना है / हमारा नारा ‘मेरा पोलिंग बूथ सबसे मजबूत’ होना चाहिए / राजस्थान की जनता कांग्रेस और उसकी नीतियों को नकार चुकी है /

.

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद चुनाव जीतने के लिए जाति का जहर किसने फैलाया? अमीर-गरीब का फासला किसने पैदा किया? गांव और शहर का फासला किसने पैदा किया? क्या कांग्रेस के शासन में किसानों की स्थिति बहुत अच्छी थी? क्या किसान के घर के बाहर ट्रैक्टर खड़े थे? क्या किसान के घर के बाहर दो-दो मारुति कार खड़ी थी? क्या किसान के बच्चे विदेश में पढ़ते थे? किसान को मंडी में उसकी फसल का उचित पैसा मिलता था?

.

पीएम ने कहा कि कांग्रेस पहले अपनी चार पीढ़ियों का हिसाब दे, फिर मुझसे चार साल का हिसाब मांगे। कांग्रेस ने जो काम नहीं किया, उसका जवाब मोदी से मांग रहे हैं / अरे चार पीढ़ी का पहले जवाब दो फिर चार साल का जवाब मांगो / यूपीए के कार्यकाल में देश में वीवीआइपी हेलीकॉप्टर का घोटाला हुआ / हम सरकार में आने के बाद उस घोटाले की जांच में निकले और उसमें से एक राजदार हमारे हाथ लग गया /

.

अरे जिस नामदार को अपनी पार्टी के जाट नेता कुंभाराम जी और कुंभकरण के बीच अंतर नहीं पता है वो सत्ता में आकर सोएंगे ही / मैं कांग्रेस के नामदार को चुनौती देता हूं कि वे बिना पर्चा हाथ में लिए क्रम से कांग्रेस के अध्यक्षों का नाम बता दें / भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का शिष्टाचार है /

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब ‘भारत माता की जय’ बोल रहे हैं और कांग्रेसी सोनिया गांधी की जय बोल रहे हैं / भारत माता की जय बोलने से हर हिंदुस्तानी को गर्व महसूस होता है / इनको गर्व महसूस क्यों नहीं होता है? आप कौन हो, जो हमें भारत माता की जय बोलने से रोकते हो / मोदी ने कहा कि शेखावाटी के नौजवान देश की गौरवगाथा लिख रहे हैं,

.

लेकिन कांग्रेस आए दिन सेना का अपमान करती है / ‘भारत माता की जय’ बोलकर मेरे देश के जवान दुश्मनों के छक्के छु़ड़ा देते हैं / कांग्रेस होती कौन है, जो हिंदुस्तान के बेटों के मुंह से भारत माता का जयकारा लगाने से मना कर पाप करने की हिम्मत करे /

.

मोदी ने कहा कि देश की सारी मुसीबत की ज़़ड कांग्रेस की संस्कृति, सोच और परंपरा है / देश की जनता ने जहां भी कांग्रेस को पहचाना है, उसे वापस नहीं आने दिया है / गुजरात से लेकर मप्र, छत्तीसग़़ढ, उप्र, बिहार, ओडिशा, प. बंगाल तक यही स्थिति है / बिहार में लालू तो चल गए, लेकिन लोगों ने कांग्रेस को नहीं आने दिया / पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग तय करें कि देश पिछले 70 साल से जैसा चला है, वैसा ही चलने देना है या चार साल में जो गति पकड़ी है, वैसी गति कायम रखनी है /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big Political News rajasthan assembly elections pm modi today dausa inaugurated a rehearsal